मणिपुर में हथियार और गोलाबारूद बरामद
इम्फाल, गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024। मणिपुर के काकचिंग और थौबल जिलों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुरक्षाबलों ने हथगोले, कई राइफल और ‘हैंडगन’ बरामद किए हैं। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि सुरक्षाबलों ने काकचिंग के वबागई में एक फार्म क्षेत्र से एक बिना मैगजीन के आईएनएसएएस राइफल, नौ एमएम की एक पिस्तौल, तीन हथगोले, तीन कार्बाइन मैगजीन, नौ एमएम के चार गोले और अन्य सामान बरामद किया है। थौबल जिले के क्वारोक मरिंग में एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान नौ एमएम की एक देसी पिस्तौल, एक एसबीबीएल बंदूक, दो हथगोले, एक आईएनएसएएस मैगजीन, 12 बोर की तीन कारतूस और एक रेडियो सेट बरामद किया गया है। मणिपुर पिछले साल मई से मेइती और कुकी समुदाय के बीच जारी हिंसा की चपेट में है जिसमें 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
