उपनिवेशन क्षेत्र के काश्तकारों को कृषि भूमि की आवंटन की बकाया किश्तें एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट
जयपुर, सोमवार, 21 अक्टूबर 2024। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (विशेष व मोहरबंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि की आवंटन की बकाया किश्तें एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट प्रदान की है। उपनिवेशन विभाग के शासन उप सचिव श्री आर.एन. शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर 2023 तक की शेष रही बकाया किश्तें 31 दिसम्बर 2024 तक एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
