अनंत ने निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता
नई दिल्ली, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024। अनंतजीत सिंह नरूका ने यहां चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप फाइनल्स में पुरूषों की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । राजस्थान के 26 वर्ष के नरूका ने छह खिलाड़ियों के फाइनल में 43 स्कोर किया । इटली के तामारो कासांद्रो को स्वर्ण और गैब्रियेले रोसेत्ती को रजत पदक मिला जिन्होंने क्रमश: 57 और 56 स्कोर किया । नरूका ने क्वालीफिकेशन दौर में 125 में से 121 स्कोर किया था । भारत के लिये सोनम मस्कर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत और अखिल श्योराण ने पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीता है । नरूका और महेश्वरी चौहान पेरिस ओलंपिक में स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे थे ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
