शिमला में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
शिमला, गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024। शिमला जिले में एक एसयूवी के अनियंत्रित हो जाने के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना बुधवार रात को नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामटा-टिकरी संपर्क मार्ग पर पीपलाह के पास हुई। मृतकों में से एक की पहचान नेरवा निवासी प्रताप हंसटा के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
