दिल्ली पुलिस ने 104 किलो पटाखे जब्त किए, दो गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 104 किलोग्राम पटाखे जब्त किए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को, बाहरी दिल्ली के सुल्तान पुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा खाद्य पदार्थों में पटाखे छिपाकर ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका और चालक मोहम्मद आकिब (24) को पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल पर रखे एक सफेद, प्लास्टिक के बैग की जांच की और खाद्य पदार्थों में छिपा कर रखे गए 10 किलो पटाखे बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि आकिब ने खुलासा किया कि उसने तालिब यूसुफ (46) के गोदाम से पटाखे खरीदे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने यूसुफ को उसके गोदाम से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 93 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए गए।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
