स्टालिन ने गोयल को दिया धन्यवाद
चेन्नई, मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उनकी मांग स्वीकार करने और सिंगल यूज प्लास्टिक सिगरेट लाइटर पर प्रतिबंध लगाने तथा इसके आयात को प्रतिबंधित करने के लिए धन्यवाद दिया। स्टालिन ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम तमिलनाडु के माचिस निर्माताओं को मजबूत करेगा और एक लाख से अधिक नौकरियों की रक्षा करेगा तथा हानिकारक प्लास्टिक कचरे को कम करेगा। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''20 रुपये से कम कीमत वाले सिंगल यूज प्लास्टिक सिगरेट लाइटर पर प्रतिबंध लगाने और अब सिगरेट लाइटर के हिस्सों के आयात को प्रतिबंधित करके मेरी मांगों को पूरी तरह से स्वीकार करने के लिए श्री गोयल का धन्यवाद।'' उन्होंने कहा, ''यह स्वागत योग्य कदम तमिलनाडु के माचिस निर्माताओं को मजबूत करेगी, एक लाख से अधिक नौकरियों की रक्षा करेगा और हानिकारक प्लास्टिक कचरे को कम करेगा।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
