श्रीलंका ने जयसूर्या को 2026 टी20 विश्व कप तक पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त किया
कोलंबो, सोमवार, 07 अक्टूबर 2024। श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या को सोमवार को 2026 टी20 विश्व कप तक अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त किया। यह पूर्व सलामी बल्लेबाज जुलाई से श्रीलंका के अंतरिम कोच की भूमिका निभा रहा था। उनके रहते हुए टीम ने भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद उनके देश के क्रिकेट बोर्ड में उन्हें पूर्णकालिक मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया।
जयसूर्या के मार्गदर्शन में श्रीलंका ने 27 वर्षों में भारत के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीती और फिर 10 वर्षों में पहली बार इंग्लैंड से उसकी धरती पर टेस्ट मैच जीता। श्रीलंका की टीम ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीती थी।
श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा,‘‘श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या के अंतरिम मुख्य कोच रहते हुए टीम के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। उनकी नियुक्ति एक अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2026 तक की गई है।’’
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
