राज्यपाल ने राष्ट्रपति के साथ मानगढ़ धाम में धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया
जयपुर, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ मानगढ़ धाम पहुँचे। उन्होंने वहाँ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ मानगढ़ धाम में गोविंद गुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानगढ़ धूनी दर्शन कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने वहाँ गोविंद गुरु के आध्यात्मिक विचारों, संप सभा और मानगढ़ धाम के इतिहास से जुड़े प्रसिद्ध स्थलों का भी अवलोकन किया।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
