जम्मू-कश्मीर: सुरनकोट से भाजपा उम्मीदवार सैयद बुखारी का निधन
जम्मू, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सुरनकोट निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सैयद मुश्ताक बुखारी का बुधवार को बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। बुखारी का निधन जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले स्थित उनके पैतृक स्थान पामरोटे सुरनकोट में हुआ। वह जम्मू क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सुरनकोट से दो बार विधायक रहे। बुखारी 2022 में भाजपा में शामिल होने से पहले चार दशक से अधिक समय तक नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे। पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिये जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के कारण उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से नाता तोड़ लिया था।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
