नेपाल में वर्षाजनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 192 हुई
काठमांडू, सोमवार, 30 सितम्बर 2024। नेपाल में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह 192 हो गयी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि विनाशकारी आपदाओं में 30 लोग लापता हैं और 194 अन्य घायल हैं। उन्होंने शिन्हुआ को बताया कि अब तक 4,500 से अधिक प्रभावित लोगों को बचाया गया है। सुरक्षा बल अभी भी अपने बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं। तिवारी ने बताया कि घायलों को मुफ्त उपचार मिल रहा है तथा सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को लगातार बारिश के कारण आयी आपदाओं में विस्थापित लोगों को भोजन सहित राहत सामग्री का वितरण तेज कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1,327 घर नष्ट हो गये हैं और नेपाल भर में 19 प्रमुख राजमार्गों के विभिन्न हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। अवरुद्ध राजमार्गों को साफ करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
