फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
नई दिल्ली, सोमवार, 30 सितम्बर 2024। सरकार ने मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत करने की घोषणा की है। रेल, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक्स पर अपनी पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, ''मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने महान अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी आठ अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में श्री चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के लिए यह अलंकरण प्रदान करेंगी।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
