न्यूनतम निर्यात मूल्य 490 डॉलर प्रति टन के साथ गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात की अनुमति
सरकार ने शनिवार को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध को हटा दिया। हालांकि इस पर 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) लगाया गया है। घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 20 जुलाई, 2023 को गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर पाबंदी लगायी गयी थी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘गैर-बासमती सफेद चावल के लिए निर्यात नीति को संशोधित किया गया है। इसके तहत इसे निषेध से मुक्त श्रेणी में कर दिया गया है। लेकिन इसके लिए 490 डॉलर प्रति टन न्यूनतम निर्यात मूल्य लगाया गया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।’’
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
