हरियाणा के सोनीपत में ‘अवैध’ पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल
चंडीगढ़़, शनिवार, 28 सितम्बर 2024। हरियाणा में सोनीपत जिले के एक गांव में स्थित एक ‘अवैध’ पटाखा कारखाने में शनिवार को विस्फोट होने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रिढाऊ गांव में स्थित कारखाने में जब यह विस्फोट हुआ तो वहां श्रमिक और उनके कुछ परिवार के सदस्य मौजूद थे। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वहां आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। घायल हुए नौ लोगों को रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘अवैध’ कारखाने में पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन में आग लगी थी जिससे विस्फोट हुआ।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
