केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव कुन्हिकन्नन का निधन
कासरगोड, गुरुवार, 26 सितम्बर 2024। केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव के पी कुन्हिकन्नन का गुरुवार को कन्नूर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के सुशीला और दो बच्चे केपीके थिलकन और केपीके तुलसी हैं। गत 04 सितंबर को नीलस्वरम के पास करुवनचेरी में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को कन्नूर जिला कांग्रेस कार्यालय में रखा जायेगा तथा बाद में पय्यानूर स्थित उनके घर ले जाया जायेगा और शाम को अंतिम संस्कार किया जायेगा। कुन्हिकननन 1987 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के उम्मीदवार के रूप में उडुमा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1984 में कासरगोड जिले के गठन के दौरान कासरगोड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, 1977 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और केरल नारियल किसान समाज की शीर्ष संस्था केराफेड के अध्यक्ष का दायित्व संभाला।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
