सीमावर्ती जैसलमेर जिले में संदिग्ध गुब्बारा मिला
जैसलमेर, मंगलवार, 24 सितम्बर 2024। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भू में कासम खान की ढाणी में मंगलवार की सुबह आसमान से एक संदिग्ध गुब्बारा गिरा। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो गुब्बारे के साथ सफेद रंग की मशीन और एक एंटीना लगा था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को शक है कि गुब्बारा कहीं सीमा पार से तो नहीं आया है। पुलिस ने गुप्तचर एजेंसियों को भी सतर्क किया है।
Similar Post
-
जयपुर में कार्यशाला में आग लगने से कई कारें राख:पुलिस
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। जयपुर के सीतापुरा इलाके में महंग ...
-
राजस्थान में मौसम की विदाई होने के साथ ही तापमान फिर चढ़ा
जयपुर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। दक्षिण पश्चिम मानसून के राजस्थान ...
-
राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून लौटा: आईएमडी
नई दिल्ली, शनिवार, 19 सितंबर 2026। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार ...
