जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी जारी
टोक्यो, मंगलवार, 24 सितम्बर 2024। जापानी द्वीपों में मंगलवार की सुबह 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये जाने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई और निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने का आग्रह किया गया। जापान की मौसम एजेंसी ने इज़ू द्वीप और ओगासावारा द्वीप के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि 01 मीटर तक की सुनामी लहरें तेजी से आ रही हैं और स्थानीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे के आसपास इसके आने की उम्मीद है। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 8:14 बजे महसूस किये गये और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर टोरीशिमा द्वीप के निकटवर्ती समुद्र में था।
Similar Post
-
कॉजपा ने झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया
रांची, सोमवार, 03 अगस्त 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने झारखं ...
-
एमएसएमई के निशुल्क पंजीकरण के लिए डिजिटल प्लेटफार्म अधिसूचित होगा, विधेयक राज्यसभा में पारित
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। राज्यसभा में सोमवार को सूक्ष् ...
-
ईडी अधिकारियों पर हमले का मामला: केरल उच्च न्यायालय ने कई आरोपियों को दी जमानत
कोच्चि, सोमवार, 03 अगस्त 2026। केरल उच्च न्यायालय ने इस वर्ष मई म ...
