देश का निर्यात अगस्त में 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर पर
देश का वस्तु निर्यात अगस्त महीने में 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 38.28 अरब डॉलर था। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में आयात 3.3 प्रतिशत बढ़कर 64.36 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 62.3 अरब डॉलर था। आलोच्य महीने में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर बढ़कर 29.65 अरब डॉलर हो गया। देश के वस्तु निर्यात में जुलाई महीने में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 1.14 प्रतिशत बढ़कर 178.68 अरब डॉलर जबकि आयात सात प्रतिशत बढ़कर 295.32 अरब डॉलर रहा।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
