वायदा बाजार में कच्चा तेल 51 रुपये प्रति बैरल मजबूत
वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव बृहस्पतिवार को 51 रुपये बढ़कर 5,709 रुपये प्रति बैरल रहा। हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से कच्चे तेल के भाव में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिए 51 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,709 रुपये प्रति बैरल रहा। इसमें 11,306 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों के सौदा बढ़ाये जाने से वायदा बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.16 डॉलर प्रति बैरल रहा। वहीं न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.54 डॉलर प्रति बैरल रहा।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
