दिल्ली सरकार ने एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, बिक्री पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली, सोमवार, 09 सितम्बर 2024। दिल्ली सरकार ने आगामी ठंड के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री तथा उपयोग पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री एवं आपूर्ति पर भी पाबंदी रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जाएगी. राय ने बयान में कहा, ‘‘पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पाबंदी एक जनवरी 2025 तक लागू रहेगी.’’ उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्य योजना का हिस्सा है, जो प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 प्रमुख बिंदुओं पर आधारित है.
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
