विदिशा में भीषण हादसा, राजस्थान के चार श्रद्धालुओं की मृत्यु
विदिशा, शनिवार, 07 सितम्बर 2024। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी के पास आज तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से राजस्थान के निवासी कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और लगभग छह अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के यात्री एक कार से धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। तड़के लटेरी के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार चार यात्रियों की मृत्यु हो गयी और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि शवों को कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। कार काे टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतकों की पहचान झालावाड़ जिले निवासी किशन लोधा (60), विनोद माली (34), वर्दी बाई लोधा (70) और राजबाई भील (48) के रूप में हुई है। लटेरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में लगभग 10 लोग सवार थे, जिसमें चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग छतरपुर के बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा जिले के लटेरी पेट्रोल पंप के पास हुआ। श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान ट्रक पेट्रोल पंप से बाहर की ओर निकला। तभी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
