सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायकों के लिए 50 हजार रुपये की मासिक पेंशन की घोषणा की
गंगटोक, रविवार, 25 अगस्त 2024। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पूर्व विधायकों को 50,000 रुपये की न्यूनतम मासिक पेंशन देने की घोषणा की है। तमांग ने शनिवार को सिक्किम के पूर्व विधायक संघ (एफएलएफएस) के 22वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर एक कार्यकाल तक सेवा दे चुके पूर्व विधायकों को अब 50,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। अभी उन्हें 22,000 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही है।
तमांग ने कहा कि विधायक के तौर पर दो कार्यकाल या उससे अधिक तक सेवा दे चुके पूर्व विधायकों को अब 25,000 रुपये के बजाय 55,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सिक्किम सरकार सिक्किम के पूर्व विधायक संघ को 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह निधि पूर्व विधायकों की आपातकालीन और चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने और उनकी सहायता के लिए है।
Similar Post
-
पंजाब में बीएसएफ की कार्रवाई में दो संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये मारे गये
जालंधर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीम ...
-
केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ
कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाध ...
-
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली मेट्रो ने 12 स्टेशन बंद किए गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) और कुछ छ ...
