शेयर बाजार में बढ़त जारी, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच जिंस, दूरसंचार और उपभोक्ता शेयरों में खरीदारी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को बढ़त जारी रही और सेंसेक्स 81,000 के स्तर पर जबकि निफ्टी 24,800 से ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 147.89 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 81,053.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 331.15 अंक चढ़कर 81,236.45 पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी लगातार छठे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए 41.30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 24,811.50 पर बंद हुआ।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
