वाई बी खुरानिया को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 16 अगस्त 2024। ओडिशा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाई बी खुरानिया को शुक्रवार को राज्य का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। 1990 बैच के अधिकारी खुरानिया, ए के सारंगी की जगह लेंगे। खुरानिया हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से ओडिशा लौटे हैं। इससे पहले, वह राज्य में नयागढ़, जाजपुर, राउरकेला, मयूरभंज और गंजाम जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त के तौर पर पुलिस आयुक्तालय (भुवनेश्वर-कटक) में भी कार्य किया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
