जम्मू से 380 तीर्थयात्रियों का नया जत्था बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना
जम्मू, सोमवार, 12 अगस्त 2024। जम्मू आधार शिविर से 380 से अधिक तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ‘बम बम भोले’ के उद्घोष के साथ पुंछ जिले में बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 382 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा में 10 वाहनों के काफिले में तड़के सवा पांच बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। ‘‘बम बम भोले”, “हर हर महादेव” और “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ 283 पुरुषों, 90 महिलाओं और नौ बच्चों का यह जत्था आठ बस और दो हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) में रवाना हुआ।
यात्रा सात अगस्त को शुरू हुई थी और यह 20 अगस्त को समाप्त होगी। पुंछ में मंडी तहसील के राजपुरा गांव में भगवान शिव को समर्पित बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यात्रा का समापन पुंछ के दशनामी अखाड़ा से मंदिर में ‘छड़ी मुबारक’ के आगमन के साथ होता है। पवित्र मानी जाने वाली पुलस्त्य नदी मंदिर के पास से बहती है। तीर्थयात्री मंदिर में प्रवेश करने से पहले इस नदी में स्नान करते हैं। भगवान शिव के इस प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए हर साल हजारों भक्त यात्रा करते हैं।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
