बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त
ढाका, शुक्रवार, 09 अगस्त 2024। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने कल शाम को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली।राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बंगभवन के दरबार हॉल में उन्हें शपथ दिलायी। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त उन विदेशी राजनयिकों और अतिथियों में शामिल थे, जिन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था। गत पांच अगस्त को सुश्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद प्रोफेसर यूनुस ने अंतरिम सरकार का कार्यभार संभाला है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
