सीन नदी पर होने वाला ओलंपिक मैराथन तैराकी अभ्यास रद्द
पेरिस, मंगलवार, 06 अगस्त 2024। सीन नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर व्यक्त की जा रही चिताओं के बीच मंगलवार को इस नदी पर होने वाली ओलंपिक मैराथन तैराकी परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया। पेरिस ओलंपिक 2024 की प्रवक्ता ऐनी डेस्कैम्प्स ने पुष्टि की कि वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने अभ्यास रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला ट्रायथलॉन मिश्रित रिले प्रतियोगिता के सीन नदी पर सफल आयोजन के एक दिन बाद आया है। सीन नदी के पानी की गुणवत्ता पर ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले से ही चिंता व्यक्त की जा रही है। इस कारण पहले भी कुछ अभ्यास कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
