बांग्लादेश के मुद्दे पर सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अगस्त 2024। केंद्र सरकार ने बांग्लादेश के मुद्दे पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक सुबह करीब 10 बजे संसद भवन में होगी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत सोमवार रात भारत पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
