विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लगी
विशाखापत्तनम, रविवार, 04 अगस्त 2024। विशाखापत्तनम में रविवार को एक खाली ट्रेन के डिब्बे में मामूली आग लग गई जिसे वाल्टेयर रेलवे डिवीजन के कर्मियों ने तुरंत बुझा दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि बस्तर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन विशाखापत्तनम स्टेशन यार्ड में सफाई के लिए खड़ी थी। रेलवे के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक डिब्बे में आग लगने की मामूली घटना को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि यह खाली डिब्बा था। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य डिब्बा प्रभावित नहीं हुआ।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
