जनरल चौहान सेनाओं के वित्तीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली, रविवार, 04 अगस्त 2024। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान सोमवार को यहां तीनों सेनाओं एक शीर्ष वित्तीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। मानेकशॉ सेंटर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के वित्तीय मुद्दों में एकीकरण और तालमेल बढ़ाना है। इसमें रक्षा मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय (वित्त), रक्षा लेखा महानियंत्रक, सेवाओं के एकीकृत वित्तीय सलाहकार, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, भारतीय तटरक्षक मुख्यालय और सेवा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। जनरल चौहान इस मौके पर अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे।
यह सम्मेलन सशस्त्र बलों में एकीकरण और संयुक्तता पर चल रहे अभियान के लिए निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप, सहयोग बढ़ाने और वित्तीय मुद्दों पर अधिक तालमेल बनाने के लिए मुख्यालय आईडीएस द्वारा किया जा रहा है। इसमें रक्षा वित्त में विभिन्न हितधारकों के परिप्रेक्ष्य को समझने और रक्षा खरीद में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने के पहलुओं पर चर्चा निर्धारित है। वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) और महानिदेशक (अधिग्रहण) भी शीघ्र खरीद में अपने संगठनों की भूमिकाओं और कार्यों पर विशेष बातचीत करेंगे। यह शीर्ष स्तरीय सम्मेलन सभी हितधारकों को चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
