एमसीडी के लिए केंद्र से 5,200 करोड़ रुपये मांगेगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि अन्य शहरी स्थानीय निकायों की तरह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को भी केंद्र से अनुदान मिलना चाहिए। वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर नगर निकाय के लिए 5,200 करोड़ रुपये की मांग करेंगे। यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि एमसीडी को नालियों और सड़कों जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अनुदान की आवश्यकता है। भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शहरी स्थानीय निकायों को केंद्र से अनुदान मिलता है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है। अन्य शहरी स्थानीय निकायों की तरह दिल्ली नगर निगम को भी केंद्र से अनुदान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एमसीडी को केंद्र से 5,200 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिलना चाहिए। मैं इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखूंगा।’’
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची जारी की, 405 रक्षा उत्पादों का आयात बंद होगा
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिभर्र ...
-
झारखंड सरकार द्वारा जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं रद्द करने के बावजूद, छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं
रांची, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के ...
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
