लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना सेना में पहली चिकित्सा सेवा महानिदेशक बनी
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अगस्त 2024। लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर ने बृहस्पतिवार को सेना के चिकित्सा सेवा महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया और इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इससे पहले वह एयर मार्शल के पद पर पदोन्नत होकर महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पद संभालने वाली पहली महिला थी। लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा कॉलेज से एक प्रतिष्ठित अकादमिक रिकॉर्ड के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और दिसंबर 1985 में आर्मी मेडिकल कोर में नियुक्त हुईं।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
