बारिश से राजधानी भोपाल तरबतर, कई स्थानों पर जलभराव
भोपाल, शनिवार, 28 जुलाई 2024। झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गयी। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गयी। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गयी। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी में सावन महीना शुरू होते ही, जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी है। इससे मौसम में ठंडक घुल गयी है। दिन का तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं रात्रि का तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन और रात्रि के तापमान में लगभग एक डिग्री का अंदर देखा गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
