राजस्थान के अलवर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, सेवाएं अप्रभावित : रेलवे
जयपुर, रविवार, 21 जुलाई 2024। राजस्थान के अलवर यार्ड में एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे शनिवार देर रात पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह घटना यार्ड में हुई, लेकिन इससे दिल्ली-अलवर मार्ग पर ट्रेन परिचालन अप्रभावित रहा। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना देर रात ढाई बजे हुई। उन्होंने कहा, ‘‘अलवर-मथुरा मार्ग प्रभावित हुआ लेकिन उस दौरान कोई यात्री ट्रेन या मालगाड़ी नहीं होने से रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।’’ अधिकारियों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक ट्रैक साफ कर लिया गया और कुछ देर में बाड़मेर और मथुरा के बीच पहली यात्री ट्रेन यहां से गुजरी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
