अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से 3,113 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
जम्मू, रविवार, 21 जुलाई 2024। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 3,113 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार तड़के रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 707 महिलाएं शामिल हैं। अनंतनाग के पहलगाम और गांदेरबल के बालटाल मार्ग से संचालित 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। अभी तक लगभग 3.90 लाख श्रद्धालु 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, 123 वाहनों में सवार 3,113 तीर्थयात्रियों के 24वें जत्थे ने तड़के 2.55 बजे भगवती नगर आधार शिविर से आगे की यात्रा शुरू की। इस जत्थे में 87 साधू और 15 साध्वी शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने जत्थे को सुरक्षा मुहैया कराई। अधिकारियों ने बताया कि 1,960 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से अमरनाथ गुफा मंदिर जाने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे, जबकि बाकी 1,153 तीर्थयात्रियों ने गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर के अपेक्षाकृत छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना है। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगी। पिछले साल, 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
Similar Post
-
न्यायालय अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए जेम्स की याचिका पर सुनवाई को सहमत
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। उच्चतम न्यायालय ने 3,600 करोड़ रुपये ...
-
बिहार : अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से पांच की मौत
सासाराम, सोमवार, 04 मई 2026। रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र ...
-
विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त हिस्सा तीन महीने में होगा तैयार
पटना/भागलपुर, सोमवार, 04 मई 2026। बिहार के भागलपुर जिले में गंगा ...
