एनटीए ने नीट-यूजी के केंद्रवार और शहरवार परिणाम घोषित किए
नई दिल्ली, शनिवार, 20 जुलाई 2024। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) के केंद्रवार और शहरवार परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। यह परीक्षा कथित अनियमितताओं को लेकर जांच के घेरे में है। नीट-यूजी के परिणाम पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें इस प्रारूप में प्रकाशित किया गया है। उच्चतम न्यायालय प्रश्नपत्र लीक सहित परीक्षा कराने में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।
न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं करते हुए परिणाम घोषित किए जाएं। उसने कहा था कि वह यह पता लगाना चाहता है कि कथित विवादित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य स्थानों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक अंक तो नहीं मिले हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। नीट-यूजी परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल हैं। इसमें 24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
