उत्तराखंड में कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौत
देहरादून, गुरुवार, 18 जुलाई 2024। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुरुवार को एक कार के खाई में गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक सहित चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आज सुबह 6:28 बजे सूचना मिली कि डुगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पाया कि एक कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खायी में जा गिरी। उन्होंने बताया कि सभी लोग ग्राम डुगरी, तहसील एवं जिला रुद्रप्रयाग के एक ही परिवार के लोग हैं। रजवार ने बताया कि घटना में जितपाल (50) , बुदि लाल (70) , पूजा (27) को साधारण जबकि देवेश्वरी देवी (45) को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में बुद्धि पाल की पत्नी कलपेश्वरी (58) और जितपाल की पुत्री आरती (24) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
