उच्चतम न्यायालय में दो न्यायाधीश नियुक्त
- शीर्ष न्यायालय में होगी न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 जुलाई 2024। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से 34 हो जाएंगे जो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से शीर्ष न्यायालय में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।
Similar Post
-
लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
लुधियाना, सोमवार, 18 मई 2026। तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से ...
-
नीट मामले में कोचिंग सेंटर का संस्थापक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
यूडीएफ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, केएसआरटीसी बसों में महिलाएं करेंगी मुफ्त यात्रा
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 18 मई 2026। केरल में नवगठित संयुक्त लोकता ...
