बस व ट्रक के बीच भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल
सागर, मंगलवार, 16 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश के सागर जिले में आज बस और ट्रक के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी और करीब दस यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राहतगढ थाना क्षेत्र के एरण के पास आमने-सामने बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में शाहपुर सानौधा निवासी लक्षमण पटेल और दमोह के सिविल वार्ड निवासी राहुल राय की मौत हो गयी। दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है तथा दस लोग सामान्य घायल है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्तपाल रवाना किया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच में लिया गया है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
