दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, दो लोगों की मौत
जयपुर, शनिवार, 13 जुलाई 2024। राजस्थान के दौसा जिले के राहुवास थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार पलटने से कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। पुलिस उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि कार सवार पंजाब के पांच लोग दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे इस दौरान कुंतल वास पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार में सोनू (40) और शरण वीर सिंह (36) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये उनमें से एक को जयपुर रेफर किया गया है जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बार अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सिंह ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
