सवाई माधोपुर में वरिष्ठ सहायक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर, शुक्रवार, 12 जुलाई 2024। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि विभाग के वरिष्ठ सहायक हरिओम गोयल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि उसके पिताजी के पीएफ खाते में जमा पैसे निकलवाने तथा सेवानिवृति संबंधी कार्यों को करवाने की एवज में आरोपी वरिष्ठ सहायक गोयल द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। मेहरड़ा ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ व आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
