मणिपुर : अरंबाई टेंगोल के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार जब्त
इंफाल, गुरुवार, 11 जुलाई 2024। मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सशस्त्र समूह अरंबाई टेंगोल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नंबुल मापल क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार किए गए अरंबाई टेंगोल सदस्यों की पहचान कंगबाम लेनिन सिंह (43) और तोइजम शांति किशोर (50) के रूप की गई है। पुलिस के मुताबिक, सिंह और किशोर के कब्जे से एक मैगजीन और 16 कारतूस के साथ एक इंसास राइफल तथा एक मैगजीन और तीन कारतूस के साथ .38 कैलिबर की पिस्तौल जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, सिंह और किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
