मध्यप्रदेश: पेड़ से टकराई एमयूवी, पांच लोगों की मौत और छह घायल
नर्मदापुरम (मप्र), बुधवार, 10 जुलाई 2024। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बुधवार तड़के एक मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) पेड़ से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना पचलावरा गांव के पास उस समय हुई जब कुछ लोग सदिया गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद जिले के पिपरिया शहर लौट रहे थे। पिपरिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गणेश राय ने बताया कि मृतकों की पहचान सोवित राजपूत (20), अमन मालवीय (21), मयंक चौरसिया (22) और श्रेयांश जैन (23) के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि छह घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राय ने बताया कि बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
