अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो में सवार तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
दौसा, बुधवार, 03 जुलाई 2024। राजस्थान के दौसा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टेम्पो में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा दस से अधिक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैजिक टेंपो में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के हापुड़ और मुरादाबाद के निवासी थे, जो खाटूश्याम के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर्राज धरण मंदिर के समीप आगे चल रहे केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ऐसे में केंटर को बचाने के प्रयास में टेम्पो चालक ने उनका वाहन धीरे कर लिया, लेकिन तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने मैजिक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।
इसके बाद आगे और पीछे चल रहे दोनों वाहन फरार हो गए वहीं टेंपो में सवार महिला बच्चों सहित 15 लोग टेंपो में फंस गए। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल हुए सभी लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान छोटू पुत्र जयपाल और समंत्रा पत्नी ओमप्रकाश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जयपुर रेफर किया गया जिसमें से विद्या की रास्ते में मौत हो गई।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
