शाहरुख से विवाद पर बोले अभिजीत भट्टाचार्य, वो मेरा जूनियर है, वही रहेगा
अभिजीत भट्टाचार्य हिंदी सिनेमा के वो पॉपुलर सिंगर हैं, जिन्होंने 90’s में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए। देखा जाए तो इनमें से अधिकतर गाने उन्होंने शाहरुख खान के लिए गाये। लेकिन फिर एक समय ऐसा भी आया जब गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख की आवाज बनना बंद कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत भट्टाचार्य और शाहरुख खान के बीच विवाद फिल्म बिल्लू से शुरू हुआ था। उस दौरान सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा था कि शाहरुख खान के लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए, लेकिन फिल्म के क्रेडिट में उनका नाम सबसे लास्ट में लिखा जाता है। इसलिए वह इसका विरोध करते थे। अभिजीत उनका मानना था कि ये एक सिंगर की बेइज्जती है और इसलिए उन्होंने शाहरुख के लिए गाना न गाने का फैसला लिया था। दशकों से चल रहे विवाद पर पहली बार अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान पर टिप्पड़ी करते हुए खुलकर बात की। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘शाहरुख और मेरे बर्थडे में सिर्फ एक दिन का अंतर है। मैं शाहरुख से कुछ 6-7 साल सीनियर हो सकता हूं और इस नाते मैं उनके पास जाकर कह सकता हूं कि बहुत हो गया ड्रामा। तुम स्टार हो और हमेशा रहोगे लेकिन तुम मेरे जूनियर हो वही रहोगे।’
अभिजीत ने अपने दिए साक्षात्कार में आगे कहा, ‘कभी ऐसा लगता है कि वो आदमी है जो इतराता है या तो उसके पास समय नहीं है। लेकिन वो ऐसा नहीं है, आज भी मैं उससे मिलने जाऊं तो वो मिलेगा, बैठेगा, जबकि हमारा कोई करीबी रिश्ता नहीं रहा है। उनको पता है कि कुछ बातों से मुझे चोट लगी है।’ अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने पिछले कुछ इंटरव्यू में ऐसा दावा किया था कि शाहरुख खान लोगों का इस्तेमाल करते हैं और जब काम हो जाता है तो उसे फेंक देते हैं। शाहरुख खान ने आज तक इन बातों पर कुछ नहीं कहा और ना ही उनसे किसी ने ऐसा कोई सवाल ही किया।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
