‘वेलकम टू द जंगल’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे दलेर मेहंदी
सिंगर दलेर मेंहदी एक्टर अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। दलेर मेंहदी पिछले दो दशक से भी अधिक वक्त से गाने लिख और गा रहे हैं, पर अब एक्टिंग करते नजर आएंगे। हालांकि, दलेर मेंहदी को पहले भी एक्टिंग का ऑफर मिला था, पर उन्होंने ठुकरा दिया था। दलेर मेंहदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि 26 साल पहले साल 1998 में उन्हें फिल्म में रोल ऑफर हुआ था। उस वक्त उनका गाना ‘कुडिय़ां शहर दियां’ आया था और ब्लॉकबस्टर रहा था। उसी के बाद उन्होंने फिल्म ऑफर हुई। उन्होंने बताया कि साल 1998 में उन्हें काजोल की फिल्म ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’ ऑफर हुई थी। पर पैसों के कारण बात बिगड़ गई। दलेर मेंहदी ने कहा, मुझे याद है मेरी बात हुई थी मेकर्स के साथ और मैंने उनसे फिल्म के लीड हीरो से अधिक पैसे मांगे थे। करीब 15-20 मिनट की मीटिंग के बाद आखिरकार मैंने फैसला किया कि मैं फिल्म नहीं करना चाहता।
मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा प्रोडक्शन और बेहतरीन फिल्म है, लेकिन मैंने कहा कि मेरा अभी गाने का काम है, मैं उसी पर फोकस कर लेता हूं। अभी इतना टाइम पड़ा है, फिल्में तो होती रहेंगी। दलेर मेंहदी ने कहा कि इतने लंबे समय में उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि अब एक्टर बन जाना चाहिए। हालांकि, अब वह एक्टिंग में झंडे गाडऩा चाहते हैं।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
