मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर दो कारों की टक्कर में सात की मौत, 04 घायल
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 जून 2024। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। हादसे के समय नागपुर से मुंबई जा रही एक एक को विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर एक्सप्रेसवे पर लगे बैरिकेड पर जा गिरी, जिससे इन कारों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार यात्री घायल हो गए।
घायल यात्रियों को जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल रहा है। इस बीच, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
