विश्व टेनिस लीग का तीसरा सत्र अबू धाबी में दिसंबर में होगा
अबू धाबी, शुक्रवार, 28 जून 2024। विश्व टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) का तीसरा सत्र 19 से 22 दिसंबर तक यहां एतिहाद एरेना में आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय कार्यक्रम में अपने पिछले सत्र में डेनियल मेदवेदेव, स्टेफानोस सितसिपास, आंद्रे रुबलेव, आर्यना सबलेंका, इगा स्वियातेक और एलेना रयबाकिना जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया था। पिछले सत्र को मेदवेदेव, रुबलेव, मीरा एंड्रीवा और सोफिया केनिन की मौजूदगी वाली टीम पीबीजी ईगल्स ने जीता था। इस सत्र के लिए खिलाड़ियों की घोषणा बाद में की जायेगी।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
