2 अगस्त को आ रही है जाह्नवी की नई फिल्म
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म उलझ 2 अगस्त को रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही हाल ही में रिलीज हुई थी। अब उलझ रिलीज होने वाली है। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म उलझ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए जाह्ववी कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि उलझ अब 2 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही पॉपकॉर्न के साथ मिलते हैं। फिल्म उलझ में जाह्ववी कपूर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी। इस फिल्म में जाह्ववी कपूर के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
