शिवसेना यूबीटी के सांसद ने शपथ में लिया बाल ठाकरे का नाम, महताब ने रोका
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 जून 2024। महाराष्ट्र के हिंगोली से निर्वाचित शिवसेना (यूबीटी) के सांसद नागेश बापूराव पाटिल आष्टिकर ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेते हुए ‘‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब जी ठाकरे’’ का उल्लेख किया जिस पर कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब ने उन्हें रोका और कहा कि वह मराठी में निर्धारित प्रारूप में लिखित शपथ पत्र को ही पढ़ें। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन जब शपथ लेने के लिए आष्टिकर का नाम पुकारा गया तो उन्होंने पोडियम पर पहुंचकर अपना नाम लेने के बाद ‘‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब जी ठाकरे’’ का उल्लेख करते हुए शपथ पढ़नी शुरू की। इस पर सभा की अध्यक्षता कर रहे महताब ने उन्हें टोका और कहा, ‘‘सुनिए…ऐसा नहीं करना है। जो (शपथ पत्र) रखा गया है, मराठी में है, वही पढ़िए।’’ फिर आष्टिकर ने लोकसभा सचिवालय द्वारा पोडियम पर रखे गए शपथ पत्र को पढ़ा। उल्लेखनीय है कि बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के संस्थापक थे। उन्हें दल के नेता और समर्थक ‘हिंदू हृदय सम्राट’ की उपमा देते रहे हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
