प्रयागराज में सड़क हादसे मे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
प्रयागराज, सोमवार, 24 जून 2024। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सरायममरेज क्षेत्र में सोमवार को टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के सोरो पेट्रोल पंप के पास टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विकास (25), सुम्मरी (60) नमकीन की पत्नी जनता (34), पुत्र दिवाना (7), पुत्री लक्ष्मी ( 8 माह) की मौत हो गई। सभी मृतक जौनपुर जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र के चौकी खुर्द इलाके के रहने वाले थे। मृतक किसी शादी में शिरकत करने के बाद एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे कि जौनपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने सभी को रौंद दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
